प्रीति जिंटा ने शेयर की अपने बच्चों की खूबसूरत फोटोज

प्रीति जिंटा ने अपने दोनों बच्चों संग अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक इंट्रेस्टिंग फोटो शेयर की है,  जी हां प्रीति जिंटा ने अपने जुडवां बच्चों की फोटो शेयर की है। जिसे फैंस उनको काफी पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रीति ने अपने दोनों बच्चों जय और जिया ब्लू और पिंक कलर के कपड़े में रैप किये हुए हैं और बेड पर लेटे हैं और वहीं प्रीति जिंटा अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉब बिस्वास देख रही हैं। ये स्पेशल फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।  इतना ही नहीं प्रीति ने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा है – पहली मूवी बच्चों के साथ….OMG बच्चन आपने हमारा सैटरडे बना दिया है. क्या किलर परफॉर्मेंस है औरक्या बेहतरीन फिल्म है. कैप्शन के साथ प्रीति ने कई सारी थम्स अप इमोजी भी यूज की हैं। आपको बता दे कि प्रीति जिंटा हाल ही जुडवां बच्चों की मां बनी हैं।

प्रीति जिंटा ने पिछले महीने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बच्चों के बर्थ के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी।पति जीन गुडइनफ के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रीति ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, सभी को नमस्कार मैं आज आपके साथ एक अद्भुत खबर साझा करना चाहती थी. जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और इतने प्यार से भर गए हैं, जितना कि हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत करते हैं.