प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी नाम बनाया है, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी कर ली है, प्रियंका ने ‘सिटाडेल’ की टीम के साथ कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।
प्रियंका ‘सिटाडेल’ की टीम के साथ नज़र आ रही है। सभी मस्ती करते और हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं फोटोज शेयर करते हुए देसी गर्ल प्रियंका ने लिखा – ‘यह सिटाडेल का रैपअप है। सबसे इंटेंस टाइम में पूरे साल सबसे इंटेंस काम। यह इतने शानदार लोगों के बिना पॉसिबल नहीं हो पता था।कुछ को आप यहां देख सकते हैं, लेकिन वहीं इस तस्वीर में कुछ नज़र नहीं आ रहे है। यह मुश्किल रहा है, लेकिन जब आप इसे देखेंगे तो यह ‘वर्थ ईट’ लगेगा।
वहीं ‘सिटाडेल’ के लिए प्रियंका ने बहुत मेहनत की है। बता दें कि लंदन की सर्द हवाओं में शूटिंग को पूरा किया गया है। इसके अलावा प्रियंका को फिल्म ‘द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स’ में भी नजर आने वाली हैं। जो कि 22 दिसंबर को रिलीज की जायेगी।