इस मंदिर में दर्शन करने से मिलती है गुप्त रोगों से मुक्ति

हिमाचल प्रदेश के गारली गांव में शीतला माता मंदिर
हिमाचल प्रदेश के गारली गांव में शीतला माता मंदिर

हिन्दू धर्म में मंदिरों को  खास महत्व दिया जाता है, भारत में कई प्राचीन मंदिर देखने को मिलते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में कई ऐसे मंदिर हैं, जो काफी प्राचीन हैं। और यही वजह है कि  इसे देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है।

गुप्त रोगों से मिलती है मुक्ति:आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के बड़सर क्षेत्र के गारली गांव में शीतला माता के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि सैकड़ो साल पुराना है। कहा जाता है कि इस मंदिर को मुग़ल काल में बनवाया गया था।  आपको बता दें कि इस मंदिर से जुड़ी कई कथाएं हैं, जिनके मुताबिक माता शीतला को माँ ज्वाला देवी की बहन कहा  जाता है।

इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि जो भी भक्त मां शीतला के प्रसाद का सेवन करता है उसे गुप्त रोगों से मुक्ति मिलती है। वहीं यहां पर हर साल  फाल्गुन महीने की अष्टमी को मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते है।