सर्दियों में गर्म कपड़े पहनकर सोने से कई नुकसान हो सकते हैं। क्योंकि कई लोग ऐसे भी हैं जो रात को सोते समय भी गर्म कपड़े पहनकर सोते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिये। जी हां रात में स्वेटर पहनकर सोना कई तरह की शारीरिक परेशानियां दे सकता है। तो चलिये जानते है इससे होने वाले नुकसान के बारे में।
गर्म कपड़े पहनकर सोने से स्किन काफी रूखी हो जाती है, इससे स्किन पर खुजली हो सकती है। इसलिये आपको रात में गर्म कपडे पहनकर सोने से बचना चाहिये।ऊनी कपड़े पहनने से शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, जिसकी वजह से बीपी और डायबिटीज के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
गर्म कपड़े पहनकर सोने से ऑक्सीजन ब्लॉक हो सकती है, ऐसे में आपको घबराहट हो सकती है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। गर्म कपड़े पहनकर सोने से आपको रात में काफी पसीना आ सकता है जिस कारण आपका बीपी भी लो हो सकता है। इसलिये गर्म कपडे पहनकर सोने से बचना चाहिये।