
कालाष्टमी को काला अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है और हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान इसे मनाया जाता है। कालभैरव के भक्त साल की सभी कालाष्टमी के दिन उनकी पूजा और उनके लिए व्रत करते हैं । काल भैरव को प्रसन्न किया जा सकता है। इस साल कालाष्टमी 26 दिसंबर 2021 को मनाई जाएगी।
कालाष्टमी 2021 शुभ मुहूर्त
पौष, कृष्ण अष्टमी
शुरुआत – 08:08 दिसम्बर 26
खत्म– 07:28, दिसम्बर 27
मासिक कालाष्टमी 2021 की पूजा विधि
मासिक कालाष्टमी के दिन भैरव चालीसा का पाठ करना चाहिए, कहा जाता है कि कालाष्टमी के पावन दिन पर कुत्ते को भोजन कराने से भैरव बाबा प्रसन्न होते हैं।
पौराणिक मान्यता
इस दिन भगवान शिव ने पापियों का विनाश करने के लिए अपना रौद्र रूप धारण किया था। शिव के दो रूप बताए जाते हैं बटुक भैरव और काल भैरव जहां बटुक भैरव सौमय हैं वही काल भैरव रौद्र रूप में हैं मासिक कालाष्टमी को पूजा रात को कि जाती हैं। इस दिन काल भैरव की पूजा करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं रात को चंद्रमा को जल चढ़ाने के बाद ही यह व्रत पूरा माना जाता हैं।