टिकटोक का दीवाना तो भारत का हर एक नागरिक है फिर इसमें बॉलिवुड वाले कैसे पीछे रह सकते हैं। हाल ही में जब टिकटोक के बैन होने की खबर आई थी तो हर भारतीय का चेहरा ऐसे उतर गया था कि मानो उनसे उनके टैलेंट को ही छीन लिया जा रहा हो। और हो भी क्यूं ना दरअसल यह टिकटोक के विडियो हैं ही ऐसे जिसमें आप कुछ ही सेकंडों में अपने हुनर को दुनिया को बयाँ कर जाते हैं। इस ऐप में सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसमें विडियो बनाने के लिए आपको एक जाना-पहचाना चेहरा होने की आवश्यकता भी नहीं। यानि टिकटोक हर भारतीय को अपने हुनर को परखने का समान अधिकार देता है।
हाल ही में बॉलिवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी का एयरपोर्ट पर डांस करते हुए विडियो वायरल हुआ है। बता दें कि बेबी डॉल यहाँ अपने ट्वीन्स बेटों के साथ ठुमके लगा रही है। गागा डांस फॉर्म का यह विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शकों के 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स विडियो को मिल चुके हैं।

टिकटोक की दीवानी सनी लियोनी अक्सर टिकटोक विडियो बना कर उन्हें दर्शकों के साथ साझा करती रहती हैं। आपको बता दें सनी अपने इस वायरल विडियो में स्प्लिट्सविला 12 की टीम के साथ नज़र आ रही हैं। वहीं सनी का एक बेटा उनके पास तो और दूसरा नैनी के साथ नज़र आ रहा है। विडियो में सनी के साथ रणविजय भी नजर आ रहे हैं।
बॉलिवुड की बेबी डॉल सनी लियोन आए दिन अपने जिंदगी के खूबसूरत पलों को अपने फैन्स के साथ शेयर करती ही रहती हैं। खबर आ रही है कि सनी स्प्लिटविला 12 का हिस्सा बनने जा रही हैं। इसी बात की मोहर सनी के इस वायरल विडियो से लग गयी है। पिछले दिनों सनी ने बहुत समय बाद अपना बिकनी लुक भी फैंस के साथ साझा किया। सनी के इस लुक को 6 लाख से ज्यादा लाइक्स दर्शकों से मिले। बॉलिवुड की इस हसीन एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपने एक ऐड के विडियो को भी हाल ही में शेयर किया था।
बॉलिवुड की बेबी डॉल अपनी खूबसूरत अदाओं का जादू अक्सर अपनी तस्वीरों को साझा कर दर्शकों पर चला ही देती हैं। पिछले दिनों सनी की वीकेंड वाली फोटो में सनी का लुक भी चर्चा में बना हुआ था।
गौरतलब है कि सनी जितनी अच्छी अदाकारा हैं उतनी ही अच्छी इंसान अपनी असल जिंदगी में भी हैं। इस बात की सबसे बड़ी गवाही इसी बात से मिल जाती है कि सनी की बेटी सनी की गोद ली हुई बेटी है। सनी अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें भी दर्शकों के साथ साझा करती रहती हैं। बता दें कि सनी के दोनों ही बेटे जो कि ट्वीन्स हैं सरोगसी से हुए हैं। सनी अक्सर पति डेनियल और बच्चों के साथ मीडिया के कैमरे में कैद हो ही जाया करती हैं।