मेट गाला 2019 के पिंक कार्पेट पर प्रियंका, दीपिका ने बिखेरा अपनी अदाओं का जादू

साल का सबसे चर्चित और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के फैशन इवेंट मेट गाला 2019 की खूबसूरत तस्वीरें आ गयी हैं। गौरतलब है कि मेट गाला की इन तस्वीरों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मेट गाला में एक्टर-एक्ट्रेस का हर बार की तरह इस बार भी लुक बहुचर्चित रहा।

Image result for PRIYANKA WITH DEEPIKA
मेट गाला 2018

बता दें बॉलिवुड की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर साल इस इवेंट में शिरकत करती हैं। खूबसूरत प्रियंका ना सिर्फ अपनी मौजूदगी इस इवेंट में दर्ज़ करवाती है बल्कि साथ ही दर्शकों की वाहवाही का पात्र भी हर बार अपने लुक से बनती हैं। पिछले 2 सालों से प्रियंका चोपड़ा का लुक सबसे ज्यादा दर्शकों को पसंद आने वाला और बहुचर्चित रहा है। इस साल भी प्रियंका के मेट गाला 2019 के लुक का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

View this post on Instagram

Met 2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

वहीं एक बार फिर अपने अलग अंदाज़ से इस टैलेंटेड एक्ट्रेस ने सुर्खियाँ बटोर ली हैं। मेट गाला 2019 के इस इंवेट में पिछली बार की तरह बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी शिरकत की। इन दोनों ही बॉलिवुड हसिनाओं का लुक देखने के लिए दर्शकों का इंतजार मेट गाला 2019 की इन तस्वीरों के साथ खत्म हुआ।

Image result for DEEPIKA PADUKONE met gala 2019 lookमेट गाला 2019 के इस इवेंट की थीम इस बार कैम्प नोट्स ऑन फैशन(CAMP NOTES ON FASHION) था। यह इवेंट ना सिर्फ दर्शकों के लिए खास होने वाला था बल्कि प्रियंका चोपड़ा के लिए भी खास होने वाला था। बता दें कि हर बार प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में शिरकत अतिथि बन कर करती थीं, लेकिन इस बार वह होस्ट बन कर इवेंट में आईं। सबसे खास बात इस इवेंट की यह रहने वाली थी कि प्रियंका इस बार पति निक जोनस के साथ नज़र आने वाली थीं। बता दें कि यह मेट गाला का वही इवेंट है जहाँ इस खूबसूरत हसीना को अपना प्यार निक मिला था। ठीक दो साल पहले यानि मेट गाला 2017 में प्रियंका की निक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही प्रियंका और निक का प्यार परवान चढ़ा और निक-प्रियंका की शादी तक जा पहुंचा।

View this post on Instagram

Met 2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो पिंक कारपेट पर प्रियंका सिल्वर फैदर वाले ड्रेस में नज़र आयीं। प्रियंका का लुक हर बार की तरह सबसे अलग और खूबसूरत रहा।  प्रियंका के लुक ने दर्शकों से इस बार भी सुर्खियों बटोरीं। प्रियंका के इस सिल्वर ड्रेस में गुलाबी और येलो कलर के शेड भी देखने को मिले। प्रियंका का यह ड्रेस डायर(DIOR) कलेक्सन का खूबसूरत सिल्वर गाउन था। निक जॉनस का लुक भी इस बार कुछ जुदा नज़र आया। बता दें निक जॉनस का लुक भारतीय पत्नि के पति के अंदाज में एक महाराजा से कम नहीं था। निक ने सफेद कलक की पैंट शर्ट के साथ हाथ में दुपट्टा कैरी किया हुआ था। यानि कहा जा सकता है कि इस जोड़ी ने दर्शकों की भरपूर वाहवाही बटोरी।

Image result for मेट गाला 2019 दीपिका पादुकोण

वहीं बॉलिवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण का लुक दर्शकों का दिल चुरा ले गया। पिछली बार भी दीपिका के लुक ने सुर्खियाँ बटोरी थीं। पिछली बार जहाँ यह खूबसूरत एक्ट्रेस रेड कलर के खूबसूरत गाउन में नज़र आय़ीं थीं वहीं इस बार वह पिंक ड्रेस में नज़र आयीं। बता दें दीपिका इस खूबसूरत पिंक गाउन में पिंक कार्पेट पर किसी बॉर्बी डॉल से कम नहीं लग रही थीं। कुल मिलाकर मेट गाला 2019 का न्यूयॉर्क का इवेंट बॉलिवुड हसिनाओं का खूबसूरत तस्वीरें दर्शकों को दे गया।