सर्दियों में इस तरह करें पैरों की देखभाल, आजमायें ये आसान घरेलु नुस्ख़े

सर्दियों में पैर और एडियां फटना आम बात है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू टिप्स जिन्हें अपनाकर आप पा सकते हैं, खूबसूरत पैर । तो चलिये जानते हैं।  

नींबू का रस- नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नींबू के रस में चीनी मिलाएं और इसकी पैरों पर मसाज करें।

कोकोनट ऑयल-  आप दिन में दो से तीन बार पैरों पर नारियल का तेल लगाकर पैरों की मसाज करें। इससे पैर खूबसूरत तो होंगे ही साथ ही सॉफ्ट भी होंगे।

एलोवेरा- पैरों पर दिन में दो या 3 बार एलोवेरा जेल लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें। ऐसा करने से पैरों की नमी बनी रहती है। और स्कीन को भरपूर मात्रा में मॉश्चराइजर मिलता है।

बनाना पैक-  बनाना में  विटामिन ए और बी पाया जाता है, साथ ही बनाना पैक मौजूद बेस्ट मॉइस्चराइजर के रुप में भी काम करता है। इसलिये आप इस पैक को अपने पैरों पर लगाएं और फिर कुछ समय बाद ठंडे पानी से धो लें।

एक्सफोलिएशन-पैरों में ड्राईनेस को दूर करने के लिए एक्सफोलिएशन करना काफी जरुरी होता है।

ओट्स-  पैरों को खूबसूरत बनाने के लिये आप ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि ये एक बेस्ट स्क्रब के तौर पर काम करती है।