कोरोना की रफ्तार अगर नहीं थमी तो दिल्ली में फिर से स्कूलों को बंद किये जाने का फैसला लिया जा सकता है। प्रशासन का निर्देश है कि कोरोना सकारात्मकता दर अगर निरंतर 2 दिनों तक 0.5% से ज्यादा होता है तो कोरोना सुरक्षा नियम लागू कर दिया जाएगा जिसके तहत स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए जाएंगे, शनिवार 25 दिसंबर को 0.43% दर्ज किया गया है।
सरकार कोरोना संक्रमण की दर, एक्टिव रोगियों का आँकड़ा और हॉस्पिटल्स में एडमिट रोगियों के आँकड़े के आधार पर पाबंदी तय कर सकती है। जानकारी के मुताबिक,आपको बता दें कि दिल्ली में क्लास 1 से 5 तक के स्टूडेंस के लिए स्कूल कल, 27 दिसंबर, 2021 से खुलने वाले थे।
दिल्ली में सीनियर क्लासेज़ के लिए स्कूल 18 दिसंबर से खोल दिये गये थे, वहीं वायु प्रदूषण के चलते स्कूल बंद किये गए थे। लेकिन अब फिर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूलों को फिर बंद करने का निर्देश दिया जा सकता है