
श्वेता तिवारी की लाड़ली बेटी पलक तिवारी आजकल काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले अपने गाने बिजली की वजह से पलक तिवारी ने काफी सुर्खियां बटौरीं। और अब वो अपने हॉट अंदाज को लेकर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खिचती नजर आ रही हैं। जी हां पलक ने ऐसा ब्लाउज पहना कि लोगों की नजरें उनसे नहीं हट रही हैं। पलक की दिलकश अदायें फैंस को दिल चुरा रही हैं।
लहंगे में दिखा पलक का कातिलाना अंदाज:
पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज को शेयर किया है, फोटोज में आप देख सकते हैं कि पलक ने हल्के हरे रंग का लहंगा पहना हुआ है, इसके साथ ही डीपनेक ब्लाउज पहना है। लुक को पूरा करने के लिए पलक ने हाथ में चूड़ियां और कान में इयरिंग्स के साथ लाइट मेकअप और ओपन हेयर किए हुए हैं। पलक का ये लुक काफी कातिलाना लग रहा है।

पलक तिवारी और श्वेता तिवारी का इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि ये किसी शादी की फोटोज हैं। वहीं श्वेता तिवारी ने फोटोज शेयर कि हैं, जिसमें उनके साथ उनका बेटा मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है। श्वेता तिवारी ने लाल रंग की साड़ी पहनी जिसमें वो ग्लैमरस लग रही हैं।
फोटोशूट ने बटौरी सुर्खिया:
इससे पहले पलक तिवारी का बेडरूम फोटोशूट खूब वायरल हुआ था, फोटोशूट में पलक ने शॉर्ट्स के साथ सफेद और काले रंग के कॉम्बिनेशन का टॉप पहना हुआ था जिसमें वो बेड पर लेटकर बोल्ड पोज देती नजर आई थीं।
खबरों के मुताबिक पलक तिवारी जल्द ही ‘रोजी: द सैफरन चैप्टर’ फिल्म में नजर आने वाली हैं,ये फिल्म सत्य घटना पर आधारित होगी और इस फिल्म को अगले साल 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।