Salman Khan Birthday: फार्महाउस पर धूमधाम से मनाया अपना 56वां जन्मदिन, बॉलीवुड़ के कई सितारे रहे मौजूद

salman-khan-Birthday
salman-khan-Birthday

बॉलीवुड़ के दबंग ख़ान यानि सलमान खान आज अपना 56 वां जन्मदिन माना रहे हैं। सलमान के लोग आज भी दीवाने हैं, 56 साल की उम्र में भी सलमान का चाम देखते ही बनता है। सलमान खान को चाहे छोटा पर्दा हो या बड़ा सब जगह दर्शकों का प्यार मिला है। ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘हम आपके हैं कौन..’ जैसी कई  फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में जगह बनायी है। इन दिनों ‘बिग बॉस 15’ की होस्टिंग कर रहे हैं। हाल ही में सलमान को उनके फार्महाउस पर सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उन्हें अस्पाताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल से आने के बाद सलमान ने रविवार को अपने पनवेल फार्महाउस में ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड़ के कई सितारे मौजूद रहे, सलमान ने अपनी भतीजी आयत के साथ केक काटा, बता दें कि आयत सलमान खान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की छोटी बेटी हैं।

सामंथा लॉकवुड, संगीता बिजलानी, बॉबी देओल, जेनेलिया डिसूजा, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, निर्माता साजिद नाडियादवाला (परिवार सहित), निर्माता रमेश तौरानी, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, जहीर इकबाल, निखिल द्विवेदी,  मनीष पॉल, वत्सल सेठ, पूर्व  कांग्रेसी विधायक बाबा सिद्दीकी सहित कई लोग शामिल हुए।