फिर से पर्दे पर हसाने आ रहे हैं उदय और मजनू भाई, अगले साल 2022 में शुरू होगी ‘वेलकम 3’ की शूटिंग

Welcome-3-shoot
Welcome-3-shoot

कॉमेडी फिल्म वेलकम3 ने दर्शकों के दिल में ख़ास जगह बनायी है, वहीं एक बार फिर से फैंस का मनोरंजन करने को पर्दे पर दस्तक देने वाली है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 2022 से शुरू होने वाली है। वेलकम और वेलकम बैक में जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगाने के बाद वेलकम 3 में एक बार फिर नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल लीड रोल में नजर फैंस का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं।

वेलकम 3 की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है,  और स्टारकास्ट भी फाइनल हो चुकी है। वहीं फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन और कॉमेडी का डोज मिलेगा। इस फिल्म को भी फिरोज नाडियाडवाला ही बनाने वाले हैं,  वेलकम के सीक्वल के बाद से अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है जिसमें नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर के अलावा दो बड़े स्टार्स और भी होंगे।

लेकिन इनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। 2007 में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल स्टारर ‘वेलकम’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी,  इसके बाद इस 2015 में इसका दूसरा पार्ट ‘वेलकम बैक’ आया, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना की जगह जॉन अब्राहम और श्रुति हासन दिखाई दिये थे। और इसे भी दर्शकों का  प्यार मिला।