
टीवी सीरियल देवों के देव… महादेव से खास पहचान बना मोहित रैना ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रैंड से सात फेर ले लिये इस बात की जानकारी खुद मोहित रैना ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की। आपको बता दे कि मोहित रैना ने अपनी शादी की खूबसूरत फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मोहित रैना ने एक लंबा पोस्ट भी लिखा है जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही।
शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए मोहित रैना ने पोस्ट में लिखा- ‘प्यार किसी भी बाधा को नहीं पहचानता है, यह बाधाओं को दूर करता है। छलांग लगाता है, दीवारों में लांघकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आशा से भरा होता है। उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो नहीं बल्कि एक हैं। इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।’
फोटोज में मोहित अपनी पत्नी के साथ मंडप में नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ फोटोज में दोनों को एक दूसरे के साथ शादी के बाद पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस खास मौके पर मोहित रैना ने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ लाइट हल्के रंग का दुपट्टा कंधे पर डाला था। वहीं उनकी पत्नी अदिति कलरफुल लहंगे के साथ हल्के हरे रंग का दुपट्टा में नजर आ रही हैं।
मोहिता रैना की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की लाइन लग चुकी है। उनके फैंस अपने- अपने अंदाज में मोहित को विश कर रहे हैं। बॉलीवुड़ स्टार्स भी मोहित को विश करते दिखाई दिये, करण जौहर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘बधाई।’ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कमेंट किया- ‘बधाई हो। वहीं दिया मिर्जा ने लिखा- ‘बधाई।’ मोहित रैना को सीरियल देवों के देव… महादेव से दर्शकों का खूब प्यार मिला, और वो बॉलीवुड़ में भी नजर आ चुके हैं।