
शहद को काफी फायदेमंद माना जाता है, शहद की तासीर गर्म होती है। साथ ही शहद में कई गुण पाये जाते हैं जो हमें रोगों से बचाकर रखते हैं। शहद को खाया भी जाता है और इसे स्किन पर भी लगाया जाता है। बता दें कि शहद के इस्तेमाल से इंफेक्शन को भी दूर किया जा सकता है। तो चलिये जानते हैं शहद से होने वाले और भी कई फायदों के बारे में ।
अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है तो नाभि पर शहद लगायें, ऐसा करने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। शहद स्किन की ड्राईनेस को दूर करता है। बता दें कि शहद में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कि इंफेक्शन से बचाने का काम करते हैं। नाभि की सफाई सही तरीके से न करने से इंफेक्शन हो सकता है। इससे बचने के लिए एक बूंद अदरक का रस और शहद मिलाकर नाभि पर लगाया जाये तो इंफेक्शन से बचा जा सकता है।
इसके अलावा अदरक के रस में शहद मिलाकर नाभि में लगाने से पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। जो की पेट दर्द और मरोड़ की समस्या को दूर करने में मदद करता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में शहद मिलाकर पीने से कब्ज से राहत मिलती है। शहद आसानी से मिल जाता है, और इसके कई सारे फायदे भी हैं। तो आप भी अपनी डाइट में शहद को इस्तेमाल कर सकते है।