Election 2022: योगी के मंत्रियों- विधायकों ने छोड़ा भाजपा का साथ, अब तक 10 नेताओं ने दिया इस्तीफा

cm-yogi
cm-yogi
yogi-cm-news
भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, मंगलवार को योगी सरकार कैबिनेट में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद योगी सरकार के कई मंत्रियों और विधायकों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया। अबतक 10 विधायक सीएम योगी का साथ छोड़ चुके हैं।   

औरया से बिधूना विधायक विनय शाक्य, लखीमपुर खीरी से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा और योगी सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया। आपको बता दें कि धर्म सिंह सैनी को स्वामी प्रसाद मौर्य का करीबी माना जाता है।  

इन मंत्रियों-विधायकों का भाजपा से इस्तीफा:
इसके अलावा तिंदवारी विधानसभा से भाजपा के विधायक विधायक ब्रजेश प्रजापति, विधायक रोशन लाल वर्मा, भगवती सागर ने इस्तीफा दे दिया. आज मंत्री धर्म सिंह सैनी, शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा और लखीमपुर खीरी से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी और औरया से बिधूना विधायक विनय शाक्य  भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं। शाक्य ने पार्टी को अपने त्याग पत्र में लिखा, “स्वामी प्रसाद मौर्य दलितों की आवाज हैं और वह हमारे नेता हैं और मैं उनके साथ हूं.” 

जय निषाद ने ली चुटकी:
वहीं भाजपा का साथ छोड़ने पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,संजय निषाद ने कहा कि चुनाव आयोग के आचार संहिता लगाने के बाद कोई मंत्री और विधायक नहीं रह जाता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 5 साल जब सत्ता सुख भोगना था तो बीजेपी, गठबंधन और सिस्टम खराब नहीं था और अब खराब हो गया।