
नेटफ्लिक्स के सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक ‘स्क्विड गेम‘ भी शामिल है, आपको बता दें कि इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप हासिल की। ‘स्क्विड गेम एक कोरियन सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है और ये देश में टॉप 10 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शामिल है।

वहीं फैंस बेसब्री से अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नेटफ्लिक्स ने फैंस को इसका जबाब दे दिया हैं। जी हां इस शो के अगले सीजन से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। नेटफ्लिक्स के को-सीईओ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इसके दूसरे सीजन की तैयारी शुरू हो गई है।
ये बस स्क्विड गेम यूनिवर्स की शुरुआत है। इस बात को सुनकर तो ऐसा लगता है कि जल्द ही नेटफ्लिक्स इस बात की घोषणा कर सकता है कि इस शो का दूसरा सीजन कब आएगा। शो के डायरेक्टर ह्वांग डांग ह्युक ने बताया कि इस शो को दर्शकों से इतना प्यार मिला कि हमें दूसरा सीजन लाना ही पड़ा।
स्क्विड गेम 111 मिलियन दर्शक के साथ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज बन गई थी। ये सीरीज उन सभी 94 देशों में टॉप 10 में थी जहां नेटफ्लिक्स की रीच है। हालांकि सीरीज के आखिर में बताया गया था कि इसका अगला सीजन लाने के लिये सोचा जा सकता है, लेकिन भारी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स इसे जल्दी ही लाना चाहते हैं।