
वेट लॉस करने के बाद अक्सर देखा जाता है कि स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। ऐसा अधिकतर हिप्स और जांघ पर देकने को मिलता है। स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करना बहुत ही मुश्किल होता है और बाजार में इसे ठीक करने के लिए कई तरह की क्रीम आती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान घरेलु नुस्खे जिनको अपनाकर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से तो नहीं हटाया जा सकता है लेकिन हाँ इसे कम किया जा सकता है और इसके लिए एक्सरसाइज के दौरान मसाज ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। जी दरअसल मसाज ऑयल का इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाते है।
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल करें। विटामिन ई लगाने से स्ट्रेच मार्क्स हल्के हो जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज हमेशा ऊपर से नीचे करना चाहिए।
कई बार स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है, ऐसे लोगों के स्ट्रेच मार्क्स बहुत ज्यादा दिखते हैं। वहीं ड्राई स्किन पर फाइन लाइन्स और स्ट्रेच मार्क्स काफी गहरे नजर आते हैं। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए स्किन को हाइड्रेट करना बहुत ही जरुरी है। इसके लिए आपको ड्राई स्किन पर ऑयल बेस्ड बॉडी लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसके अलावा स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए स्क्रब का भी सहारा लिया जा सकता है, इसके लिए आप चावल आटा और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल के आटे और दही मिलाकर जांघों पर स्क्रब करने से भी आपको फायदा मिलता है।