Budget 2022 Update: बजट को लेकर बोले पीएम मोदी, युवाओं के सपनों को मिलेगी मजबूती

PM Modi to inaugurate 'One Earth One Health' Advantage Healthcare India-2023
PM Modi to inaugurate 'One Earth One Health' Advantage Healthcare India-2023

Budget 2022 Update:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में साल 2022-23 का बजट (Union Budget) पेश किया।  बजट की घोषणा के बाद कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। वहीं प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi On Budget 2022) ने  भी बजट को लेकर कहा कि यह बजट में गरीब कल्याण पर जोर दिया गया है। इस बजट के जरिये युवाओं के सपनों को मजबूती मिलेने में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने बजट को 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास बताया । पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट से अधिक बुनियादी ढांचा, अधि निवेश,अधिक विकास और ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिलने में मदद मिलेगी पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में क्रेडिट गारंटी में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ ही कई अन्य योजनाओं का ऐलान किया गया है. डिफेंस के कैपिटल बजट का 68 % डोमेस्टिक इंडस्ट्री को रिजर्व करने का भी बड़ा लाभ, भारत के MSME सेक्टर को मिलेगा.
प्रधानमंत्री ने कहा कि कल भाजपा ने मुझे सुबह 11 बजे बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर बात करने के लिए निमंत्रित किया है।










>