झटपट बनायें रोटी सैंडविच, जानें बनाने का तरीका

सर्दियो में शाम के समय में अक्सर क्‍या खाया जाये ये सवाल आता है, वैसे समोसे, मोमोज और पकौडों का ख्याल दिमाग में आता है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं। छटपट से बनना वाला स्नैक जी हां आज हम बताने वाले हैं कि कैसे आप झटपट से रोटी सैंडविच बना सकते हैं। बता दें कि रोटी सैंडविच एक फ्यूजन रेसिपी है। और इसे बची हुई चपाती, सब्जी, मसाले के साथ बनाया जा सकता है। तो चलिये जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका

चपाती सैंडविच सामग्री
4 रोटी
1/4 कम कॉर्न
1/2 कम पत्‍ता गोभी
1/2 आमचूर पाउडर
1 छोटा लाल मिर्च पाउडर
2 चम्‍मच मायोनीज
2 छोटा चम्‍मच बटर
1/2 कप प्‍याज
1/2 कप शिमला मिर्च
1 टेबलस्‍पून खाने का तेल
1/2 छोटा चम्‍मच धनिया पाउडर
2 टेबल स्‍पून टमाटर केचअप  
पीस चीज क्‍यूब
नमक स्‍वाद अनुसार

बनाने की विधि

रोटी सैंडविच बनाने के लिये सबसे पहले सब्‍जि‍यों को हल्‍का भुन लें, कडाही या पैन में तेल गर्म कर लें. उसमें प्‍याज, श‍िमला मिर्च, कोर्न आदि डालें और कुछ मिनट के लिये भुन लें जब ये अच्छे से भुन जाये तो इसमें मसाले मिलायें। इसमें आमचूर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और मिर्च मिला दें और हल्‍का सा पानी मिलाएं, ताकि यह सूखे नहीं. बात में पत्‍ता गोभी मिलाएं और धीमी आंच पर कुछ देर और पकायें। इसके बाद सॉस मिलायें।

इसमें टोमैटो सॉस और मायो‍नीज मिलाएं बची हुई रात की रोटी या दोपहर की बची रोटी के आधे हिस्‍से में तैयार सब्‍ज‍ियों का मिक्‍सचर फैला दें और फिर दूसरा हिस्‍सा इसके ऊपर रख दें. इसमें आप ऊपर से थोडा चीज डालकर हल्‍का पका लें। अब तवे पर बटर डालकर गर्म करें और इसे कुछ देर सेक लें. हल्‍का गोल्‍डन ब्राउन होने पर इसे उतार लें और सावधानी से इसे काट दें। और चटनी के साथ सर्व करें।