
इन दिनों काफी लोगों को अपने बालों के सफेद होने और झड़ने की समस्या से परेशान होते हुए देखा जा सकता है। और इसी वजह से केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करने पर मजबूर होते हुए देखा जा सकता है। कम उम्र में बालों का सफेद होना आम बात है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिये आप इन घरेलु नुस्खों को अपना सकते हैं। बाल सफेद होना या झड़ने का कारण स्ट्रैस, लाइफस्टाइल भी हो सकता है। खराब पानी होने के चलते भी आपको बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। लेकिन ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। तो चलिये जानते हैं। इनके बारे में।
1.आप घर पर कढ़ी पत्ते का तेल बनाकर भी लगा सकते हैं, इससे आपके बाल काले भी होगें साथ ही झडेंगे भी नहीं।
2. कच्चे आंवले को ब्लेंड कर उसका पेस्ट बनाते हुए स्कैल्प में लगाएं। इससे बालों में कालापन आएगा।
3. बालों पर ज्यादा केमिकल बेस्ड प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल न करें, इससे आपके बाल मजबूत रहेंगे और सफ़ेद नहीं होंगे।
4 काली किशमिश खाने से आपके बालों को सफेद होने से या फिर झड़ने से रोका जा सकता है।
5.इसके अलावा अपनी डाइट में हरी सब्जियों को जरुर शामिल करें, इससे आपके पूरी मात्रा में मिनरल और विटामिन मिलेंगी।