लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, आज शाम किया जायेगा अंतिम संस्कार

lata-mangeshkar
lata-mangeshkar

सुरों की मलिका लता मंगेशकर के निधन की ख़बर सुनकर हर कोई दुखी है, महान गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें कोविड-19 और निमोनिया से पीड़ित होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर के जाने से सभी को गहरा सदमा लगा है। उनकी आवाज का जादू हर किसी के सर चढ़कर बोलता था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बयान साझा करते हुए कहा, “गहरे दुख के साथ हम सुबह 8:12 बजे लता मंगेशकर के दुखद निधन की घोषणा करते हैं। अस्पताल में लता मगेशकर 28 दिनों से भी ज्यादा भर्ती रहीं।

लता मंगेशकर के निधन पर देश में 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मंगेशकर का 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं।

शिवाजी पार्क में होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार