
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की रिकॉर्ड में इजाफा करने वाली पांचवीं विश्व कप खिताबी जीत की रविवार को सराहना करते हुए कहा कि शीर्ष स्तर पर उनका शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
बता दें कि भारत ने टूर्नामेंट में शनिवार को एंटीगा के नॉर्थ साउंड में हुए फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता। पीएम मोदी ने ट्वीट किया,‘‘हमारे युवा क्रिकेटरों पर बेहद गर्व है। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए भारतीय टीम को बधा । प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्हें गजब का साहस दिखाया। शीर्ष स्तर पर उनका शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित और सक्षम हाथों में है।