केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक वायुसेना स्थल हिण्डन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक वायुसेना स्थल हिंडन में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम  प्रातःकालीन सभा में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवप्राथमिक और माध्यमिक दोनों छात्रों ने अपनी मातृभाषा में कविता, गीत और नृत्य प्रस्तुत किया।

साथ ही छात्रों को अपनी भाषा जानने के महत्व से अवगत कराया गया और साथ ही भाषा देश के इतिहास को समझने का आधार है। स्वतंत्रता के संघर्ष के दिनों से ही भाषा ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।

गढ़वाली भाषा में सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम बंगाली, मैथिली में एक कविता पाठ के बाद सफल हुआ और गुजराती भाषा में एक गीत पर नृत्य के साथ समाप्त हुआ।

Comments are closed.