
Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव का माहौल गर्म है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को हरदोई में एक चुनाव सभा को संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन में होली का जिक्र करते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिये कहा। पीएम मोदी ने कहा कि पहली होली दस मार्च को भाजपा की बंपर जीते के साथ मनायेंगे, पीएम ने जनता से अपील की कि अगर दस मार्च को होली धूमधाम से मनानी है तो तैयारी अभी पोलिंग बूथ से करनी पड़ेगी।
हरदोई रैली में किया पंजाब का ज्रिक:
पीएम मोदी ने हरदोई में चुनावी सभा के दौरान पंजाब चुनाव का भी ज्रिक किया, उन्होंने कहा कि आज तीसरे चरण में भी बिना बटे एक जुट होकर कमल के निशान पर भारी मतदान हो रहा है।