15 साल बाद Aditya Narayan ने छोड़ा ये शो, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

टीवी रिएलिटी शो ‘सारेगामापा’ (Sa Re Ga Ma Pa) को दर्शकों का खूब प्यार मिला। साथ ही शो को होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) को भी दर्शकों ने काफी पंसद किया । आपको बता दें कि आदित्य नारायण ने 2007 में होस्ट के तौर पर ज़ी टीवी के शो सारेगामापा के साथ अपना डेब्यू किया था।  लेकिन इतने सालों के बाद आदित्य नारायण ने शो से दूर होने का फैसला लिया है।

आदित्य इस शो से करीब 15 सालों से जुड़े हुए थे, लेकिन अब वो इस शो को छोड़कर जाने वाले हैं। इस बात की जानकारी आदित्य ने सोशल मीडिया पर शेयर की। आदित्य नारायण ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘भारी मन के साथ, मैं एक ऐसे शो जिसने मुझे एक एडल्ट के रूप में मुझे पहचान दी, सारेगामा पा के साथ अपनी होस्टिंग ड्यूटी को अलविदा कह रहा हूं. एक एक 18 साल के टीनएजर से एक पति और एक बच्ची का पिता होने तक।  पंद्रह साल. 9 सीजन, 50 एपिसोड, समय सच में उड़ जाता है, साथ ही आदित्य ने शो की टीम को शुक्रिया भी कहा ।

.