Pregnancy Care : जानें प्रेगनेंसी के दौरान एंटीडिप्रेसेंट दवाई लेने से होने वाले नुकसानों के बारे में

प्रगनेंसी के दौरान भी महिलाओं को डिप्रेशन होना देखा गया है।  अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक प्रेगनेंसी के दौरान 18 फीसदी महिलाओं में डिप्रेशन के ना के बराबर लक्षण, 50 फीसदी महिलाओं में थोड़े-थोड़े लक्षण और 32 फीसदी महिलाओं में ज्यादा लक्षण दिखने के मिले।

 महिलाओं को अपने बढ़ते वजन के कारण या प्रसव पीड़ा को सोचकर ये समस्या हो सकती है. हालांकि इसके पीछे कुछ और भी कारण होते हैं जो समस्या की वजह बन सकते हैं. कुछ महिलाएं इस समस्या से खुद ठीक हो जाती हैं तो कुछ इस समस्या को दूर करने के लिए एंटीडिप्रेसेंट पिल्स लेना शुरू कर देती हैं। चलिये जानते है कि क्या आपको प्रेगनेंसी के दौरान एंटीडिप्रेसेंट पिल्स (Antidepressant pills) लेना चाहिये या नहीं?

प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले लक्षण
थकान या कमजोरी महसूस करना
बिना कारण अचानक से रोने लगना
अनिद्रा की समस्या हो जाना
अधिक भोजन खाना या बिल्कुल भूख न लगना
तनाव महसूस करना
उदास रहना
निराश हो जाना
प्रेगनेंसी के दौरान एंटीडिप्रेसेंट पिल्स का सेवन
अगर महिलाएं प्रेगनेंसी के समय एंटीडिप्रेसेंट दवाई लेती हैं तो इससे उन्हें सेहत से जुड़ी कई और समस्याएं जैसे इनफर्टिलिटी, माइग्रेन, थायराइड, अस्थमा आदि की समस्या हो सकती है।  वहीं एक्सपर्ट का भी कहना है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को एंटीडिप्रेसेंट दवाईयों का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। अगर महिलाएं एंटीडिप्रेसेंट पिल्स का सेवन करती हैं तो इससे बच्चों में ऑटिज्म का खतरा बढ़ सकता है। इसलिये गर्भावस्था के दौरान एंटीडिप्रेसेंट की दवाईयों का सेवन नहीं करना चाहिये।