
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का एक बयान काफी तेजी से सुर्ख़ियों में छाया हुआ था। जी हाँ और उस बयान में उन्होंने दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर को Dementia नामक बीमारी होने का खुलासा किया था। उस दौरान उन्होंने यह कहा था कि रणधीर इसके शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। हालाँकि अब इन सभी के बीच रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) का कहना है कि वो बिल्कुल ठीक हैं। जी हाँ और उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें Dementia जैसी बीमारी के शिकार नहीं है।
रणधीर कपूर ने अपने भतीजे रणबीर को किया झूठा साबित:
बता दे कि रणधीर कपूर ने अपने भतीजे रणबीर की बात को झूठा साबित कर दिया है, उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि, ‘वो बिल्कुल ठीक हैं।’ इसी के साथ इंटरव्यू में रणधीर कपूर से उन्हें Dementia होने की बात पूछी गई तो उन्होंने हंसते हुए कहा- ‘ऐसा कुछ नहीं है। बिल्कुल भी नहीं। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। बस कुछ समय पहले (अप्रैल 2021) मुझे कोविड हुआ था।’ वहीं जब उनसे पूछा गया कि फिर क्यों रणबीर ने उन्हें Dementia होने की बात कही? इसके जवाब में वह बोले- ‘रणबीर की मर्जी। वो जो चाहता है उसे कहने का हकदार है।’
रणवीर कपूर ने कही ये बात:
बीते दिनों रणबीर कपूर ने कहा था, ‘मेरे अंकल रणधीर कपूर, जो कि Dementia के शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। फिल्म शर्मा जी नमकीन देखने के बाद मेरे पास आए थे। उन्होने कहा- बताओ अपने पिता को कि वो शानदार हैं, वे कहां हैं, चलो उसे फोन करते हैं।