
हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल किम कार्दशियन अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। किम के अलग-अलग लुक सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में किम ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।
किम का दिखा जबरदस्त अंदाज:
वायरल फोटोज में किम स्काई ब्लू गाउन में दिखाई दे रही है। जिसके साथ किम ने हील पहनी हुई हैं, न्यूड मेकअप और पोनी से किम ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। और कैमरे के सामने किम जबरदस्त अंदाज में पोज देती हुई नज़र आ रही है। किम की इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
किम ने पीट डेविडसन के साथ अपने रिश्ते को किया ऑफिशयल:
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किम इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही सुर्ख़ियों में बनी हुई है। किम अपने पति कान्ये वेस्ट से अलग होने के बाद सिंगल हो चुकी है। वहीं अब किम ने पीट डेविडसन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशयल कर दिया है।