मुल्तानी मिट्टी पैक से पायें खूबसूरत और शाइनी हेयर, इस तरह से लगायें पैक

hair-care-tipshair-care-tips
hair-care-tips

गर्मी के मौसम में सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि बालों को भी काफी नुकसान होता है। इस मौसम में बालों का  रूखा और बेजान होना आम बात है। ऐसे में बहुत से लोग इसके लिए पार्लर जाकर हेयर केयर ट्रीटमेंट लेते हैं । हालाँकि केमिकल युक्त प्रोडक्टस आपके बालों को और भी खराब कर सकते हैं। आपको बता दे कि मुल्तानी मिट्टी में ऑक्साइड, सिलिका, एल्युमिना जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो कि बालों के लिये अच्छे माना जाते हैं। तो चलिये जानते हैं कि गर्मियों में होने वाली हेयर प्रॉब्लम्स से आप कैसे छुटकारा पा सकते हैं, ताकि आपके बाल भी हो शायनी और सिल्की ।  

रूखे बालों के लिए
 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1/2 कप सादा दही, आधा नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच शहद को अच्छी तरह मिक्स करें। उसके बाद इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद माइल्ड, सल्फेट-फ्री शैम्पू और गुनगुने पानी से बाल धोएं। ऐसा आप हफ्ते में 1-2 बार कर सकते हैं।

डैंड्रफ करे दूर
एक बाउल में 2 बड़े चम्मच नींबू का रस, 4 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 बड़ा चम्मच दही मिला लें, फिर इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाकर शावर कैप से ढक लें। करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से बाल धो लें।

हेयरफॉल करे कम
3 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी मुल्तानी मिट्टी को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब इसमें 3 बड़े चम्मच रीठा पाउडर मिलाएं और इसे एक घंटे के लिए भीगने दें। अब इस हेयर मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर 20 मिनट लगाएं और फिर ताजे पानी से बाल धो लें। ऐसा हफ्ते में तीन बार करें।

मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प को पोषण देती है और रूखे बालों का इलाज करती है। इसी के साथ दही बालों के लिए कंडीशनर का काम करती है जबकि शहद नमी को सील करने में मदद करता है। वहीं नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देता है,मुल्तानी मिट्टी रूसी को खत्म करने के साथ स्कैल्प को भी साफ करती है।