
गौतमबुद्ध नगर जिले में 30 अप्रैल तक के लिए धारा 144 को लागू कर दी गई है। आपको बता दें कि ऐसा रमजान, रामनवमी, अंबेडकर जयंती, हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा और सामान्य विधान परिषद चुनाव 2022 के चलते धारा 144 को नोएडा में लागू किया गया है। इस साल 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि और रमजान शुरू होने वाले हैं। वहीं 10 अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 16 अप्रैल के हनुमान जयंती, 17 अप्रैल को ईस्टर और 29 अप्रैल को जुम्मा की नमाज पढ़ी जायेगी।
सुरक्षा कारणों को देखते हुए किया गया ऐसा:
इस महीने सभी त्योहारों, चुनाव व बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर ऐसा किया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनाये रखी जा सके, विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में लिखा गया है कि त्योहारों, और कई कार्यक्रमों के कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शांति व्यवस्था एंव सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से ये जरुरी है।
इन आदेशों का करना होगा पालन:
मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन सभी को करना होगा।
बिना अनुमति धरना प्रदर्शन, अनशन करने पर रोक होगी।
धारा 144 लागू होने के दौरान लाठी, डंडा या किसी प्रकार का हथियार लेकर चलने पर रोक।
कोई भी व्यक्ति विवादित स्थानों जहां पर पूजा या नमाज की प्रथा न रही हो वहां पूजा नहीं करेगा या नमाज नहीं पढ़ेगा।
परीक्षा केंद्रों से 200 गज की दूरी होगी, साथ ही 5 से अधिक लोग एक साथ न घूमें।
सार्वजनिक स्थलों, जुलूसों के मार्गों पर सुअरों व अन्य छुट्टा जानवरों को घुमाने पर रोक।
परीक्षा केंद्र के भीतर बिना अनुमति मोबाइल फोन, पेजर, कैलकुलेटर लेकर नहीं जा सकेंगे।
बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के आसपास शोर हल्ला नहीं करेगा।