साइंस और एक्शन का कॉम्बिनेशन है फिल्म “अटैक”, पसंद आने वाला है दर्शकों को जॉन अब्राहम का रोबोटिक अवतार

कलाकार- जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नॅंडेज़,रकुल प्रीत सिंह
निर्देशक – लक्ष्यराज आनंद 
समय अवधि- 2 घंटे 10 मिनट
रेटिंग- 3

“अटैक” एक ऐक्शन ड्रामा फिल्म है, जो कि आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यानि अब जॉन अब्राहम के फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। जॉन के एक्शन सीन उनके फैंस को काफी पसंद आने वाले हैं। जॉन की फिल्मों में बाइक सीन ना हो भला ये कैसे हो सकता  है। और इस बार भी वो बाइक से फैंस का ध्यान अपनी ओर खीचते नजर आने वाले हैं। जॉन अब्राहम का रोबोटिक अवतार दर्शकों को पसंद आने वाला है। और इस फिल्म के लिये भी जॉन ने काफी पसीना बहाया है। और अपने किरदार के साथ इंसाफ करते दिखाई दिये हैं।

फिल्म की कहानी:
चलिये अब बात कर लेते हैं फिल्म कि कहानी की, तो फिल्म में जॉन अब्राहम आर्मी मैन का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में देश के दुश्मनों से लड़ने का एक नया अंदाज आपको देखने को मिलने वाला है, जिसमें एक रोबोट का इस्तेमाल किया गया है। जॉन अब्राहम के दिमाग में एक चिप डाली जाती है, जिसके जरिये वो दुश्मनों से लड़ते हैं।। देश भक्ति के साथ- साथ आपको इस फिल्म में साइंस फिक्शन का एंगल पहली बार देखने को मिलने वाला है। फिल्म “अटैक” में दिखाया गया है, कि कैसे पाकिस्तान के कुछ आतंकवादी दिल्ली के संसद भवन पर अटैक करते हैं, और जॉन अब्राहम किस तरह से देश को बचाते हैं। फिल्म “अटैक” ( Attack) साइंस और एक्शन का कॉम्बिनेशन है। फिल्म की आगे की कहानी जानना चाहते हैं तो आपको सिनेमाघर का रुख़ करना पड़ेगा।

फिल्म के किरदार:
वहीं फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा रकुल प्रीत सिंह और जैकलिन फर्नॅंडेज़ ने भी बेहतरीन काम किया है, रकुल प्रीत सिंह फिल्म में एक एजेंट का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं, वहीं जैकलिन फर्नॅंडेज़ एयर होस्टेस की भूमिका में दिखाई देगीं, फिल्म के बीच बीच में आपको जैकलिन फर्नॅंडेज़ और जॉन अब्राहम के रोमांस का तड़का भी देखने को मिलने वाला है जो कि आपको बोर नहीं होने देता।

फिल्म में गाने:
इस फिल्म का “में नहीं टूटना” जिम सॉग होने वाला है, यानि अब जिम में ये गाना लोगों को मोटिवेशन देने का काम करने वाला है।

क्यों देखें?
अगर आप साइंस और एक्शन का कॉम्बिनेशन देखना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को जरुर देखें, फिर चाहे आप जॉन के फैंन हो या ना हों, क्योंकि इस फिल्म में आपको साइंस फिक्शन का एंगल पहली बार देखने को मिलने वाला है।  इसके अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम प्यार में पड़े हुए आर्मी मैन भी नजर आ रहे हैं, और देश को दुश्मनों के साथ साइंस फिक्शन के जरिये लड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसलिये इस फिल्म को एक मौका देना तो बनता है।

Comments are closed.