
चैत्र नवरात्रि के साथ-साथ गुड़ी पड़वा का त्योहार भी बेहद ही धूम-धाम से मनाया जाता है। बता दें कि कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसी जगहों पर ये त्योहार मुख्य त्योहारों में से एक माना जाता है। वहीं गुड़ी पड़वा पच्चड़ी, उगादी और संवत्सर पड़वों जैसे नामों से भी जाना जाता है।

चलिये जान लेते हैं कि इस साल गुड़ी पड़वा किस तिथि को पड़ने वाली है साथ ही इसका शुभ मुहूर्त क्या है। (Gudi Padwa shubh muhurat)
गुड़ी पड़वा का शुभ मुहूर्त 2022 (Gudi Padwa 2022 Shubh Muhurat)
गुड़ी पड़वा की तिथि – 2 अप्रैल 2022, दिन शनिवार
गुड़ी पड़वा प्रतिपदा तिथि शुरु – 1 अप्रैल 2022, दिन शुक्रवार सुबह 11:53 मिनट से शुरू
गुड़ी पड़वा प्रतिपदा तिथि समाप्त – 2 अप्रैल 2022, दिन शनिवार रात 11:58 मिनट तक रहने वाला है।
गुड़ी पड़वा का महत्व:
मान्यता है कि गुड़ी पड़वा से ही ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना हुई थी, और इसी दिन से सतयुग की शुरुआत भी हुई थी। यदि कोई व्यक्ति गुड़ी पड़वा के दिन अपने घर के बाहर आम के पत्तों की तोरण लगाए तो बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन मां दुर्गा और श्री राम भगवान की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वहीं कहा जाता है कि गुड़ी पड़वा के दिन खाली पेट पूरन पोली का सेवन करने से चर्म रोग से निजात पायी जा सकती है