भारत में भारतीय संस्कृति और सभ्यता के अनुसार सदैव से ही चला जाता है। भारतीय संस्कृति जितनी पुरानी है उतनी ही अनोखी भी है। यह भारतीय संस्कृति का ही अनोखापन है कि यहाँ सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग देवी-देवताओं का माना जाता है। प्रायः यह भी माना जाता है कि यदि सप्ताह के प्रत्येक दिन देवी-देवताओं विशेष की पूजा की जाती है तो घर में सुख-समृद्धि सदैव ही बनी रहती है। आज शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का माना जाता है। देवी लक्ष्मी को भारतीय संस्कारों में धन की देवी माना जाता है।
घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन को भी सम्मिलित किया जाता है। यानि जिस घर में लक्ष्मी का वास हो, सुख-समृद्धि हो, घर के परिजनों का स्वास्थ्य कुशल हो ऐसे घर को सुखी घर कहा जाता है। पर क्या आप जानते हैं, शुक्रवार के दिन आपके कुछ कार्यों से माँ लक्ष्मी रुष्ठ हो सकती है। परिणामस्वरूप आपके घर से लक्ष्मी का पलायन तो होगा कि साथ ही सुख-शांति, वैभव का लोप घर से सदैव के लिए हो सकता है।
तो आइए जानते हैं कि वह ऐसे कौन से कार्य हैं जिन्हें आपको शुक्रवार को, भूलकर भी नहीं करना चाहिए-
घर की साफ-सफाईः आपने यह कहते-सुनते लोगों को देखा होगा कि लक्ष्मी जी का वास स्वच्छता में ही होता है। यही बात आप को गाँठ बाँधनी है। वैसे तो आपको सप्ताह के सातों दिन अपने घर की साफ-सफाई नियमित रूप से करनी ही चाहिए लेकिन शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष ध्यान दें। शुक्रवार के दिन यदि घर में साफ-सफाई नहीं रखी गई हो तो माँ लक्ष्मी आपसे रूष्ठ हो सकती हैं।माँस का सेवनः शुक्रवार के दिन क्योंकि माँ लक्ष्मी का घर में वास होता है इसलिए आपको इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि इस दिन किसी जीव की हत्या, या मांस आदि का सेवन ना हो। साथ ही ध्यान रखें कि शुक्रवार के दिन गलती से भी चूहे, छिपकली या अन्य किसी जीव की हत्या आपके हाथों ना हो।
शाम के वक्त सोनाः प्रायः शाम के समय घर में रोशनी की जाती है। पूजा का समय भी शाम के बाद का सही माना जाता है। यदि आप शाम के वक्त सोते हैं तो शीघ्र ही इस आदत को त्याग दें। शाम के समय घर में लक्ष्मी जी का प्रवेश होता है, साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी शाम को ही होता है। यदि आप इस समय सोते हैं तो ना सिर्फ माँ लक्ष्मी रूष्ठ होती हैं बल्कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में दुख-तकलीफ, परिवार जनों के स्वास्थ्य खराब रहने जैसे विकार उत्पन्न होने लगते हैं।
घर की लक्ष्मी का अनादरः भारतीय संस्कृति में घर की लक्ष्मी घर की बेटी और बहू को माना जाता है। कहा जाता है कि यदि आप अपने घर में इन दोनों का ही सम्मान करते हैं तो माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव घर पर बनी रहती है। लेकिन यदि आप अपने घर की स्त्री का अनादर करते हैं तो माँ लक्ष्मी का पलायन घर से होना निश्चित होता है। शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष ध्यान दें। धन की देवी लक्ष्मी के आपके घर में वास के लिए बेहद आवश्यक है कि पहले आप अपने घर की लक्ष्मी का आदर-सम्मान करें।