भारत-ताइवान के रिश्तों को मजबूती देगा ताइवन एक्सपो 2019

नई दिल्ली : ब्यूरो ऑफ फॉरेन ट्रेड (एमओईए) और ताइवान की प्रमुख व्यापार विकास संस्था ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल (टेट्रा) ने नई दिल्ली, भारत स्थित प्रगति मैदान में 16 से 18 मई 2019 तक ‘ताइवान एक्सपो’ का दूसरा सत्र आयोजित करने की घोषणा की है। नई दिल्ली में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की गई। इस आयोजन का शुभारंभ होने के साथ ही कई सारे कार्यक्रम तय किए गए हैं जिनमें इंडस्ट्री फोरम, व्यापारिक बैठकें, ताइवान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एआर तथा लक्की ड्रॉ के जरिये ताइवान डे टूर जैसे कई आकर्षक कार्यक्रमों को शामिल किया गया है।  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टेट्रा की उप कार्यकारी निदेशक सुश्री करेन पई, राजदूत तिएन चुंग-क्वांग, भारत स्थित ताइवान आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के मनीष सिंघल, उप महासचिव और फिक्की के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख दीपक कुमार, कार्यकारी निदेशक (आईटीपीओ) तथा इनवेस्ट इंडिया की उपाध्यक्ष सुश्री मधुमिता रामानाथन उपस्थित थे।Image result for taiwan expo 2019 india
मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए टेट्रा की उप कार्यकारी निदेशक सुश्री करेन पई ने कहा, “ताइवान के नजरिये से भारत को हम संभावनाओं से ओतप्रोत एक प्रगतिशील देश के रूप में देखते हैं। वर्ष 2028 में भारत दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाला देश बनने के साथ ही नई दिल्ली भी जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला शहर बन जाएगा। भारत का भविष्य अपार संभावनाओं से भरा हुआ है और यह एक अतुल्य स्थान है जिसकी किसी भी सूरत में ताइवान अनदेखी नहीं कर सकता। मैं भी यहां मौजूद हर व्यक्ति को बताना चाहती हूं कि ताइवानी कंपनियां, उत्पाद, टेक्नोलॉजी और पर्यटन चैनल अपनी क्षमता प्रदर्शित करने, भारत के साथ नए संबंध बनाने तथा साथ-साथ मिलकर साझा प्रगति एवं समृद्धि लाने के लिए तैयार हैं।” Image result for taiwan expo 2019 india
भारतीय बाजार के लिए अपनी योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “हाल के वर्षों में ताइवान और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ा है और भारत ताइवान का 16वां सबसे बड़ा कारोबारी भागीदार बन गया है। वर्ष 2018 में ताइवान और भारत के बीच द्विपक्षीय कारोबार कुल 7 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, यह पांच वर्षों में सर्वाधिक रहा और 2017 से इसमें 11 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है। द्विपक्षीय व्यापार निवेश भी तेजी से बढ़ा है। इस तरह की वृद्धि ताइवान की नई दक्षिणमुखी नीति और भारत की एक्ट ईस्ट नीति के बीच सफल तालमेल, सहअस्तित्व के फायदों और दोनों देशों के लोगों एवं कारोबारियों के बीच मजबूत होते रिश्तों को दर्शाती है।” Image result for taiwan expo 2019 indiaएक्सपो में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए टेट्रा ने एक संवाद कार्यक्रम भी रखा है। आगंतुक इसके ‘‘डंतु़’’ ऐप को डाउनलोड कर एक्सपो में इंटरैक्टिव गेम खेल सकते हैं। इनमें से एक गेम है ताइवान एक्सपो की बटरफ्लाई छवि को स्कैन करना और इसमें बटरफ्लाई के पंख लगाना। इन गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए आगंतुक कई आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं।
इस एक्सपो में 10 थीम पवेलियन होंगेः ताइवान एक्सेलेंस पवेलियन, ताइवान ग्रीन प्रोडक्ट्स पवेलियन, ताइवान आईओटी स्मार्ट लिविंग पवेलियन, ताइवान हेल्थकेयर पवेलियन, डिजिटल कॉमर्स पवेलियन, ताइवान बबल टी पवेलियन, ताइवान एग्रीकल्चर पवेलियन, ताइवान टूरिज्म पवेलियन, शिन्चू साइंस पार्क बायोटेक हब, सिक्स सेंसेज ऑफ ताइवान, एजुकेशन एंड टूरिज्म, आईसीटी प्रोडक्ट एंड इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट, मेडिकल डिवाइसेज, हेल्थ एंड पर्सनल केयर तथा ताइवान हाई क्वालिटी प्रोडक्ट। Image result for taiwan expo 2019 india

इस साल ताइवान एक्सपो छह क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रहा है- स्मार्ट सिटी, स्मार्ट हेल्थकेयर, ताइवानी लाइफस्टाइल, ताइवानी कृषि, ताइवान ग्रीन टेक और शिक्षा, संस्कृति तथा पर्यटन। एक्सपो के अलावा ताइवान एक्सपो 2019 में ताइवान-भारत मेडिकल सहयोग फोरम और एयर क्वालिटी मैनेजमेंट तथा पॉल्यूशन कंट्रोल फोरम जैसे कई उद्योग फोरम को भी शामिल किया जाएगा जिसके तहत वायु प्रदूषण नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवा जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इन फोरम में लोगों को ताइवान के चालू औद्योगिक विकास और उन क्षेत्रों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, जिनमें दोनों देश भविष्य में भी साझेदारी कर सकते हैं। ताइवान एक्सपो 2019 द्वारा प्रदर्शनी के अच्छे कंटेंट और प्रोफेशनल सेमिनार कराने का मतलब है कि भारतीय दर्शक  ताइवान के बारे में समग्र और गहरी समझ विकसित कर सकेंगे।
ताइवान एक्सपो 2019 में 130 एक्जीबिटर्स हिस्सा लेंगे जो 230 बूथों के जरिये अपने अत्याधुनिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। यह शो सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।