RSS प्रमुख मोहन भागवत ने, कश्मीरी हिंदुओं को संबोधित करते हुए कही ये बात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज नवरेह समारोह के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कश्मीरी हिंदू और पंडितों को संबोधित किया।

बता दें कि  संजीवनी शारदा केंद्र 1-3 अप्रैल के बीच त्याग और शौर्य दिवस मना रहा है, साथ ही कश्मीरी पंडितों को नवरेह के अवसर पर अपनी जमीन कश्मीर में वापस लौटने को लेकर प्रोत्साहित किया जा  रहा है। मोहन भागवत ने नवरेह मोहत्सव के कार्यक्रम में कहा कि कश्मीरी पंडित अपने ही घरों और देश में पिछले 3-4 दशकों से दूर हैं।

 मोहन भागवत ने नवरेह मोहत्सव के कार्यक्रम में कहा कि कश्मीरी पंडित अपने ही घरों और देश में पिछले 3-4 दशकों से दूर हैं।भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रवक्ता जी एल रैना के मुताबिक, ये पहला अवसर होगा, जब भागवत ने कश्मीरी पंडित समुदाय को संबोधित किया. भागवत ने कहा, ‘तीन दिन के इस कार्यक्रम में हम अपने पूर्वजों के व्यक्तित्व का स्मरण करते हैं, प्रेरणा लेते हैं, संकल्प लेते हैं और इसीलिए शौर्य दिवस को आपने इस महोत्सव को नाम दिया है।