हॉलीवुड के इस कपल को बच्चों के संग सोना पड़ा महंगा, आधी रात में घर में बुलानी पड़ी पुलिस

सिंगर विक्टोरिया बेकहम और उनके पति पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के फैंस इस खबर को सुनकर दुखी हो सकते हैं, जी हां फेमस कपल के लंदन वाले घर में चोरी हो गई है।जब ये घटना हुई तब डेविड और विक्टोरिया अपनी 10 साल की बेटी हार्पर के साथ अपने घर में ही मौजूद थे। हालांकि चोरों ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन कीमती चीजें लेकर फरार हो गये ।

जानकारी के मुताबिक एक कमरे से चीजें गायब थीं, फ्लोर पर ग्लास की खिड़की टूटी हुई थी। जिसके बाद 17 साल के बेटे ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। चोरी का पता चलने के बाद क्रूज ने अपने डेड डेविड के साथ सारे घर की तलाशी ली ।हालांकि चोरों ने परिवार को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है परिवार के एक करीबी ने बताया कि चोर काफी प्रोफेशनल थे जो खासतौर पर इसी एरिया में एक्टिव थे। चोर अपने साथ कई डिजाइनर और इलेक्ट्रॉनिक चीजें ले गए हैं जिनकी कीमत  हजारों पाउंड्स की थीं।

साल 1990 में विक्टोरिया बेकहम एक पॉप ग्रुप का हिस्सा बनी थीं, जिसे स्पाइस गर्ल्स के नाम से जाना जाता है, इस ग्रुप में विक्टोरिया को पॉश स्पाइल के नाम से जाना जाता था।  स्पाइस गर्ल्स से अलग होने के बाद वह कई रियलिटी शो में बतौर जज रह चुकी हैं।