
एक्ट्रेस जयाप्रदा आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं, जयाप्रदा (Jayaprada Career) ने अपने दौर में कई बेहतरीन फिल्में दीं। जयाप्रदा ने बॉलीवुड़ के बाद (Jayaprada) राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई।
3 अप्रैल 1962 को आंध्र प्रदेश में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जयाप्रदा:
जयाप्रदा (Jayaprada) 70 और 80 के दशक के सभी बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं, 3 अप्रैल 1962 को आंध्र प्रदेश में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जयाप्रदा (Jayaprada) ने अपने फिल्मी करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मे की हैं।
1986 में जयाप्रदा ने फिल्म निर्माता श्रीकांत नहाटा से रचाई शादी
साल 1986 में जयाप्रदा (Jayaprada) ने फिल्म निर्माता श्रीकांत नहाटा से शादी की। जी हाँ, और जयाप्रदा (Jayaprada), श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। श्रीकांत के पहले से ही तीन बच्चे थे, श्रीकांत और जयाप्रदा (Jayaprada) शादी के बाद काफी विवादों में रहीं, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिये बिना ही जयाप्रदा (Jayaprada) से शादी की थी।
12 साल की उम्र में रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम
महज 12 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी थीं, जयप्रदा ने शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की, लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद उनका सफल करियर बना और उन्हें पहचान मिली। फिल्म ‘तोहफा’ में वो जीतेंद्र और श्रीदेवी के साथ नजर आईं और इसी फिल्म के बाद वो सुपरहिट हो गईं, साल 1988 के बाद उनका फिल्मी करियर रुक सा गया।
फीस के तौर पर मिले 10 रुपए
जया प्रदा एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर हैं। उन्हें बचपन से ही डांस करने का बेहद शौक था। 14 साल की उम्र में उन्होंने स्कूल में परफॉर्म दी जिसे देखकर तेलुगु फिल्म निर्देशक बेहद खुश हुए। और उन्होंने अपनी फिल्म ‘भूमि कोसम’ में डांस नंबर करने का ऑफर दिया। इसके लिए उन्हें 10 रुपए फीस के तौर पर मिले थे।
1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘कामचोर’ में जया ने ऑनस्क्रीन हिंदी बोली
साल 1979 में फिल्म ‘सरगम’के से जया प्रदा बॉलीवुड में कदम रखा। तब जया प्रदा को हिंदी बोलना नहीं आता था, इसलिए उनकी मूवी की डबिंग किसी और की आवाज में कराई जाती थी। हालांकि उनके शानदार अभिनय के आगे आवाज मायने नहीं रखता था। 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘कामचोर’ में जया ने ऑनस्क्रीन हिंदी बोली।