
गर्मियों के इस मौसम में टैनिंग होना आम बात है, चिलचिलाती धूप और हानिकारक सूर्य की किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। चेहरे से लेकर हाथ-पैर तक को सूर्य की हानिकारक किरणों हमारी स्कीन को नुकसान पहुंचाती हैं।
जिसकी वजह से टैनिंग, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स आदि परेशानियां होने लगती हैं, आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता ने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप भी अपने चेहरे को धूप से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।
नींबू का रस:
एक कटोरी में एक या दो नींबू निचोड़ लें और इस रस को कॉटन पैड से टैनिंग वाली जगह पर लगायें, 30 मिनट तक लगा रहने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
एलोवेरा:
एलोवेरा जेल धूप से झुलसी वाली जगह पर लगाएं, वैसे आप चाहे तो एलोवेरा को त्वचा पर लगाने से पहले इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर भी मिला सकते हैं।
शहद और पपीता:
पपीते के मुट्ठी भर टुकड़े लें और इन्हें एक कप में मैश कर लें। उसके बाद आधा कप मैश किए हुए पपीते में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब पेस्ट को चेहरे, हाथ, गर्दन या किसी अन्य प्रभावित जगह पर लगाएं। ध्यान रहे इसे करीब आधे घंटे तक रखें और धो लें।
दूध और हल्दी:
आधा कप दूध में 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। फिर इसे अपने चेहरे पर सूखने तक लगा रहने दें। जब ये सूख जाये तो साफ पानी से धो लें।
गुलाब जल:
गुलाब जल भी स्कीन के लिए काफी अच्छा माना जाता है, आप मुल्तानी मिट्टी पाउडर में गुलाब जल को मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, और जब ये सूख जाये तो साफ पानी से चेहरा धो लें, इसके बाद कोई अच्छा मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें।