
एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर नन्हा मेहामन आने वाला है,बता दें कि कुछ दिनों पहले इस बात की जानकारी इस कपल ने सोशल मीडिया पर दी। जहां बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोनम कपूर ने इस न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया।
सोनम कपूर की 4 महीने की प्रगेन्सी है, और एक फिर से सोनम कपूर ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है, इन फोटोज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के बाद सोनम को ढेर सारी शुभकामना संदेश मिल रहे हैं।

सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गये, और शादी के चार साल बाद सोनम कपूर और आनंद पैरेंट्स बनने वाले हैं। लेटेस्ट फोटोशूट में सोनम शाही आउटफिट में नजर आ रही हैं,साथ ही बैकग्राउंड में भी शाही सामान रखे नजर आ रहे हैं। सोनम हाथीदांत साड़ी और मोतियों का हार पहने हुए दिखाई दे रही हैं। बड़े गोल झुमके उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। इस खबर से सोनम के फैंस काफी खुश है और उनके बधाई भी दे रहे हैं।