
गर्मियों में डिहाइड्रेशन होना आम समस्या है, इसलिये आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में जिनको पीने से आप खुद को डिहाइड्रेशन से बचा सकेंगें। तो चलिये जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में।
खीरे का सेवन:
खीरे से भी शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है, खीरे में पाई जाने वाली एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज शरीर को कमजोरी से दूर रखने में मदद करती है, साथ ही खीरा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।
नींबू पानी:
नींबू पानी से शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है, ऐसे में आप एक गिलास पानी में नींबू को अच्छे से निचोड़ें और अगर आप चाहें तो इसमें आधा चम्मच सेंधा नमक भी मिलाकर भी पी सकते हैं,ऐसा करने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
तरबूज का सेवन:
गर्मियों में तरबूज आसानी से मिल जाता है, इसके सेवन से भी शरीर हाइड्रेट रहता है। तरबूज में विटामिन, बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन भी पाया जाता है जो पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है।
नारियल पानी :
नारियल पानी के सेवन से भी शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है, इसलिए आप सुबह और शाम दोनों टाइम नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।