यूपी एटीएस के चीफ बनें IPS Naveen Arora, गोरखनाथ मंदिर हमले की जांच में जुटी राज्य सरकार

cm-yogi
cm-yogi
yogi-cm-news

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आईपीएस नवीन अरोड़ा को यूपी एटीएस का नया चीफ नियुक्त किया है। आपको बता दें कि  गोरखनाथ मंदिर के पुलिसकर्मियों द्वारा हमले और धार्मिक नारे लगाए जाने के बाद यूपी एटीएस एक्टिव मोड में आ चुकी है। इससे पहले एटीएस के प्रमुख अमिताभ यश थे, लेकिन अब इस पद की जिम्मेदारी नवीन अरोड़ा को दे दी गई है। नवीन अरोड़ा को योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसरों में से एक माना जाता है।  

अपने कार्यकाल में नवीन अरोड़ा ने कई अपराधियों पर कसा शिकंजा:
पिछले साल आगरा में आईजी थे, लेकिन सफाई कर्मचारी की मौत के मामले के बाद राज्य सरकार ने उन्हें हटा दिया था।  और आईजी बजट बनाकर दोयम दर्जे की पोस्टिंग दी थी, हालांकि बाद में उनको प्रमोशन दिया गया। अपने कार्यकाल में नवीन अरोड़ा कई अपराधियों पर शिकंजा कसा था।

एटीएस करेगी गोरखनाथ मंदिर की जांच:
रविवार शाम को गोरखनाथ मंदिर पर विशेष समुदाय द्वारा किए गए हमले के बाद उसे गिरफ्तार किया जा चुका है, साथ ही एटीएस आतंकवाद एंगल की भी जांच-पड़ताल भी शुरु की जा चुकी है। वहीं यूपी पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है। खबरों के मुताबिक बीते दिनों ही योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।