
शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं, इतना ही नहीं किंग के हाथ इसके अलावा भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। खबरों की मानें तो किंग ख़ान साउथ फिल्म के निर्देशक एटली कुमार के साथ काम करने वाले हैं.। ऐसे में किंग खान ने एक ट्वीट किया है, जिसमें वो डायरेक्टर एटली के साथ बैठे हुए हैं, साथ ही शाहरुख ने बताया जितना वो एक्टर थालापति विजय को पंसद करते हैं, एटली के भी साउथ एक्टर थालापति विजय फेवरेट हैं।
बता दें कि शाहरुख ने अपने ट्वीट पोस्ट में ‘बीस्ट’ का हिन्दी ट्रेलर फैंस के साथ शेयर किया है, ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘साथ बैठे एटली मेरी तरह विजय के बड़े फैन हैं, पूरी टीम को बीस्ट के लिए शुभकामनाएं.‘
साउथ में दिखेगा शाहरुख ख़ान का जलावा:
यानि शाहरुख के इस ट्वीट के जरिये अपनी दूसरी फिल्म की तरफ इशारा कर रहे हैं, यानि अब किंग साउथ में भी धमाल मचाने को तैयार हैं, अब शाहरुख का जादू कितना चलता है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
एटली की फिल्म में दिखेगा शाहरुख ख़ान का डबल रोल:
मीडिया रिर्पोटस की मानें तो शाहरुख खान ने एटली निर्देशन की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें नयनतारा,राणा दग्गुबाती भी हैं, वहीं खबरों की मानें तो फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं, निर्माता एटली और शाहरुख खान अनटाइटल्ड ड्रामा एक्शन से भरपूर होने वाला है।
पठान’ के बाद करेंगे हिरानी की फिल्म की शूटिंग?
फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी एक्शन का डोज देने वाली हैं, फिल्म में जॉन अब्राहम भी बेहद अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं। वहीं ‘पठान’ की शूटिंग खत्म होते ही शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम करने वाले हैं।