
जल्द ही टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की फिल्म हीरोपंती 2 (Heropanti 2) में नजर आने वाले हैं। जिसे लेकर आजकल वो प्रमोशन में जुट भी गये हैं। बता दें कि ट्रेलर को अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। जिसमें दर्शकों को बबलू का गुस्सा, जुनून और दर्द की झलक दिखने को मिली।
बागी 2 और बागी 3 जैसी फिल्मों के बाद, सादिज नाडियाडवाला, टाइगर श्रॉफ और डायरेक्टर अहमद खान हीरोपंती 2 के साथ एक्शन को डोज देते नजर आने वाले हैं। वहीं टाइगर के फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
9 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर होगी रिलीज
इस फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया हैं, वहीं साजिद नाडियाडवाला की ‘हीरोपंती 2’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है, फिल्म को 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर रिलीज किया जायेगा,