सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांसद नवनीत राणा और पति रवि राणा
सांसद नवनीत राणा और पति रवि राणा

मुंबई में आज शनिवार को सुबह से चल रहे चले सियासी घटनाक्रम के बीच मुंबई पुलिस अमरावती सांसद के मुंबई के खार इलाके में स्थित आवास पर पहुंची और उन्‍हें और उनके पति रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि अमरावती के सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा की धारा 153 ए के तहत गिरफ्तारी की गई है।

मुंबई पुलिस ने जारी बयान में कहा, विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत कौर राणा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में धारा 153 (ए), 34, आईपीसी r/w 37(1) 135 बॉम्बे पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।   वहीं, अमरावती के सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा ने मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत दी है और कहा है कि सीएम उद्धव ठाकरे, शिवसेना नेता अनिल परब और संजय राउत सहित सभी 700 लोगों पर भी धारा 120 बी, 143, 147, 148, 149 , 452, 307, 153ए, 294,504,506 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

शिवसैनिकों के प्रदर्शन पर एमपी नवनीत राणा ने कहा, मुझे लगता है कि मेरा उद्देश्य पूरा हो गया,  भले रही हम मातोश्री नहीं पहुंच पाये, लेकिन जो हनुमान चालीसा हम करने वाले थे, वो कई भक्त वहां मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं।

इतना ही नहीं सांसद नवनीत राणा का  कहना है कि जो भी गुंडे उद्धव ठाकरे ने हमारे घर तक भेजे हैं, अमरावती के घर में हो या मुंबई के घर में हो, बाला साहब के साथ ही उनके शिवसैनिक कब के चले गये।  आज की शिवसेना गुंडों की शिवसेना रह गई है। उद्धव ठाकरे के इशारों पर गुंडागर्दी करने का काम महाराष्ट्र में किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, जब इनसे (महाराष्ट्र सरकार) कोई चीज संभलती नहीं है, तो ऐसी सभी चीजों को ये भाजपा स्पॉन्सर बोलते हैं, अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास करते हैं. राणा दंपति ने क्या कहा था कि हम जाकर हनुमान चालीसा बोलेंगे।