
गिलोय सेहत के साथ-साथ यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाती ही है, साथ ही एजिंग और एक्ने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करती है। तो चलिये जानते हैं कि आखिरकार गिलोय को किस तरह चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
गिलोय से पायें खूबसूरत चेहरा:
गिलोय में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा में होने वाली झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही चेहरे के पोर्स को डिटॉक्सीफाई करने में भी गिलोय बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी त्वचा कोमल, चमकदार और साफ रखने में मदद कर सकती है। इसको लगाने के लिए गिलोय पाउडर में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं और उसके बाद चेहरे को पानी से अच्छे से धो लें। अब मिश्रण को मिक्स करके आप अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट पैक को सूखने दें और चेहरा धो लें। त्वचा निखर जाएगी।
पिंपल्स दूर भगायें:
अगर आप भी चेहरे पर पिंपल्स से परेशान हैं तो आप गिलोय की डंडी को पिसकर उससे बना एक पेस्ट बना लें, इसके बाद चेहरे को धोकर पिंपल्स वाली जगह पर इस पेस्ट को लगाएं। साथ ही आप गिलोय के रस का भी सेवन कर सकते हैं।
हल्दी और गिलोय करेगी कमाल:
हल्दी के एंटीफ्लेमेटरी गुण त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं, पिपंल्स के लिए आप गिलोय और हल्दी से बना फैसपैक चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में गिलोय, हल्दी पाउडर और एलोवेरा जेल मिलाएं। उसके बाद सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और इस पैक को 15 मिनट को लगाकर पानी से धो लें।
शहद और गिलोय से दूर होगीं एजिंग और फाइन लाइन्स:
शहद में एजिंग और फाइन लाइन्स को दूर करने के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिये चेहरे पर दिखने वाली फाईन लाइन्स की रोकथाम के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको गिलोय में थोड़ा सा शहद और गुलाब जल मिलाना है, और इस पैक को चेहरे पर लगायें, और जब ये पैक सुखने लगे तो हल्के हाथों से मसाज करें और चेहरे को धो लें।