
गर्मी (Summer) में घमौरियां होना आम समस्या है. जी हाँ और इसका मुख्य कारण पसीना माना जाता है. जी दरअसल जब त्वचा के रोमछिद्र पसीने और गंदगी से ब्लॉक हो जाते हैं तो घमौरियों की समस्या होती है. ऐसे में गर्मी के समय में ज्यादातर लोगों को पीठ या गर्दन पर घमौरियों की समस्या होती है. इसके कारण खुजली होना शुरू हो जाती है और जलन भी होती है. केवल यही नहीं बल्कि कई बार तो छोटे छोटे घाव तक हो जाते हैं. अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह उपाय जिनसे आप इनसे राहत पा सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी का लेप
मुल्तानी मिट्टी भी घमौरियों को ठीक करने में मददगार होती है. इसको लगाने से खुजली और जलन में राहत मिलती है। इसे लगाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिक्स करें और फिर इस पेस्ट को घमौरियों वाली जहग पर लगायें, और जब ये सूख जाए, तब पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देता है, ऐसे में अगर रोजाना रात को सोते समय एलोवेरा जेल लगाते हैं तो आपको इस परेसानी से छुटकारा मिल सकता है।
नारियल का तेल
बता दें कि नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं, इस वजह से ये घमौरियों की समस्या को दूर करने में मददगार माना जाता है, ऐसे में आप हर दिन रात को सोने से पहले नारियल तेल को प्रभावित हिस्से पर लगायें।
बेसन का पैक
बेसन में ठंडा पानी मिक्स करके पतला पेस्ट बना लें, और इसे घमौरियों पर लगायें, सूखने के बाद इसे साफ कर दें, इसके अलावा कॉटन के कपड़े में 2-3 आइस क्यूब लेकर घमौरी वाली जगह पर लगाने से भी आपको आरम मिलता है।