
ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच बनी रहती हैं, कई बार ट्विंकल खन्ना को ट्रोल भी किया जाता है, और ऐसा ही एक फिर से वो अपनी एक पुरानी फोटो की वजह से ट्रोल की जा रही हैं।
जी हां ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें ट्विंकल किताबों के ढेर पर बैठकर फोटो क्लिक करवाती हुईं नजर आ रही हैं। ट्विंकल ने अपने पैर भी किताबों के ऊपर रखे हुए थे और वह बहुत ही आराम से पोज देती हुई दिखाई दे रही है। अब ट्विंकल की ये फोटो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल होने लगी है और लोगों के कॉमेंट्स उन्हें घेरने लगे हैं।
आपको बता दें कि मेजर सुरेंद्र पूनिया ने ट्विंकल की ये फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर ट्रोल किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘बच्चे पूछ रहे हैं कि यह देवी मां सरस्वती पर क्यों सवार हैं?’ वहीं अब इस पोटो को देखने के बाद यूजर्स भी पीछे नहीं हट रहे वो जमकर ट्विकंल को ट्रोल करने में लगे हुए हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘दिमाग नीचे चला गया होगा।’ दूसरे ने लिखा, ‘क्योंकि ये देवी नहीं राक्षसी है।’ इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा, ‘इनके पति जी मोदी जी के भक्त हैं और ये उनकी पत्नी है।
ट्विंकल खन्ना की ये फोटो साल 2017 की है। जब उन्होंने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया था, जिसमें ट्विंकल ने ऐसे पोज दिए थे। अब लंबें समय के बाद फिर से ट्रोलर्स ने ट्विंकल पर निशाना साधना शुरु कर दिया है। वहीं कुछ दिनों पहले अपने सिगरेट तंबाकु के एड को लेकर खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार को भी जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था।