इस समय की सबसे बड़ी खबर यह आ रही है कि बॉलिवुड के भाई जान सलमान खान पिता बनने वाले हैं। तो जाहिर है अब आपके मन में बॉलिवुड के भाईजान की दुल्हन का नाम जानने की उत्सुकता बढ़ गई होगी। आपको बता दें, भाईजान ने बिना शादी के ही पिता बनने का निर्णय लिया है। दरअसल सलमान खान ने सरोगेसी के जरिये पिता बनने का सोचा है।
यह बॉलिवुड सेलेब्रिटी का नया ट्रेंड ही कह सकते हैं। यहाँ भाईजान का ही इस ट्रेंड को फॉलो करने में नया नाम नहीं हैं। अभी इसी साल जनवरी के आखिरी दिनों की बात है कि बॉलिवुड की टॉप फिल्म निर्माता और निर्देशक एकता कपूर सरोगेसी के जरिए माँ बनी थीं। एकता ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर रवि कपूर रखा था। वहीं एकता कपूर के अलावा अन्य बहुचर्चित बॉलिवुड कलाकार भी सिंगल पैरंट बन चुके हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम बॉलिवुड के टॉप स्टार सलमान खान का भी जुड़ रहा है।
बॉलिवुड में सरोगेसी का चलन बॉलिवुड के टॉप एक्टर आमिर खान व किरण राव के बेटे आज़ाद के जन्म से कह सकते हैं। इसके बाद बॉलिवुड के किंग खान शाहरुख खान व गौरी का तीसरा बच्चा, बेटा अबराम का जन्म सरोगेसी के जरिए ही हुआ था।
इसके बाद फेमस एक्टर जीतेंद्र कपूर के बेटे तुषार कपूर के सिंगल पैरंट बनने की खबर बॉलिवुड से आई थी। धर्मा प्रोडक्शन के फेमस डायरेक्टर करन जौहर भी इस समय सिंगल पैरंट हैं। करन जौहर के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी ट्वीन्स सरोगेसी के जरिए हुऐ हैं।
गौरतलब है कि अभी तक चर्चाऐं भाईजान के घोड़ी चढ़ने की ही हुआ करते थीं। वहीं भाईजान थे कि अपने फैंस को खुशखबरी देने का कोई मौका नहीं दे रहे थे। लेकिन अब कहा जा सकता है कि सलमान के सरोगेसी से सिंगल पैरंट बनने की खबर उनके फैंस को जरूर खुश कर सकती है।
बता दें कि सलमान का नाम वैसे तो आए दिन अलग-अलग एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता रहा है और यह कयास लगाए जाते थे कि सलमान जल्द ही शादी की खुशखबरी फैंस को देंगे। हाल ही में बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस कटरिना कैफ के साथ सलमान खान का नाम शादी के लिए फैंस द्वारा सोचा जा रहा था। इसके बाद यूलिया वंतूर सलमान की नई गर्लफ्रेंड से भी सलमान संग फेरे के कयास लगाए जा रहे थे।
50 से ऊपर के हो चुके सलमान खान की इस खबर के बाद यह बात तो अब पक्की है कि भाईजान शादी नहीं करेंगे। बता दें हर बार जब मीडिया या फैंस द्वारा सलमान से शादी के बारे में पूछा जाता था तो वह कुछ साफ जवाब नहीं दे पाते थे।
अभी हाल ही में सलमान ने मीडिया के सामने खुलासा किया था कि वे शादी केवल इसलिए नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वह अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। और यदि सलमान शादी करते हैं तो वह अपने साथी को परिवार से ज्यादा प्यार नहीं दे पाऐंगे। यानि सलमान नहीं चाहते कि उनके और उनके परिवार के प्यार के बीच में कोई तीसरा आए।
साथ ही बता दें सलमान को बच्चे बहुत पसंद हैं। वह अक्सर अपने भाई-बहनों के बच्चों के साथ मस्ती करते तस्वीरों में नज़र आ ही जाया करते हैं।