सोमवार के दिन महादेव के आराध्य, ना करें यह पाँच कार्य

आज सोमवार है यानि देवों के देव महादेव का दिन। सोमवार का दिन भारतीय मान्यताओं के अनुसार शिव भगवान की पूजा-अर्चना का माना जाता है। लाखों की संख्या में भारतीय, भगवान शिव को अपना आराध्य देव मानते हैं। सोमवार के दिन विशेष महादेव के लिए व्रत रखा जाता है, उनका अभिषेक शिवलिंग पर बेल पत्र और दूध चढ़ा कर किया जाता है।Related imageमाना जाता है कि यदि आप नियमित रूप से भगवान शिव की सोमवार के दिन पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को प्रसन्न कर लेते हैं तो उनकी कृपा दृष्टि आप पर सदैव ही बनी रहती है। साथ ही आपको इस बात का बेहतर ज्ञान होगा कि भगवान शिव को जितना भोला बाबा माना जाता है उतना ही उनका रौद्र रूप विनाशकारी होता है।Image result for lord shiva hd imagesयानि आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप गलती से भी ऐसे कार्य ना करें जिनसे भगवान शिव क्रोधित हो जाऐं। तो आइए जानते हैं सोमवार के दिन वह ऐसे कौन से कार्य हैं जिन्हें करने से आपको, विशेषकर जब आप भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं, तो बचना चाहिए-Related imageकाले वस्त्र धारण करनाः आपको सोमवार के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप काले रंग के वस्त्र इस दिन धारण ना करें। सोमवार के दिन आप कोई भी हल्के रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो अच्छा माना जाता है।Image result for domestic violenceघर की स्त्री का अनादरः कहा जाता है कि भगवान भोले नाथ अपनी पहली पत्नि माता सति, और माता सति का ही दूसरा रूप माता गौरी से अत्धिक प्रेम करते हैं। भगवान शिव स्त्री द्वारा की गई पूजा-अर्चना से खुश होते हैं तथा उन्हें मनचाहा वरदान भी देते हैं। परंतु यदि आप अपने घर की स्त्री का अनादर करते हैं तो भगवान शिव इसि बात से अप्रसन्न हो सकते हैं। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान केवल सोमवार के दिन ही ना रख सभी दिन रखा जाए तो भगवान शिव आप पर सदा अपनी कृपा बनाए रखेंगे।Image result for NONVEGमाँस का सेवनः भगवान शिव को जानवरों से अधिक प्रेम है। प्रायः शिव की परिकल्पना ही जटाधारी, गले में सर्पों की माला, बदन में बाघ की खाल, नदीं की सवारी के रूप में की जाती है। अगर आप भगवान शिव को आराध्य देव मानते हैं और माँस का सेवन करते हैं तो सोमवार को इस बात का विशेष ध्यान दें कि आप गलती से भी भगवान शिव की अर्चना माँस सेवन के पश्चात ना करें, साथ ही सोमवार के दिन माँस का सेवन आप कदापि ना करें।Related imageघर में कलेशः अक्सर घरों में लड़ाई-झगड़े आम होते हैं। लेकिन सोमवार को आप इस बात का विशेष ध्यान दें कि घर में कलेश की स्थिति इस दिन ना हो। सोमवार के दिन यदि घर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और उसके पश्चात् घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है तो भगवान शिव रुष्ठ हो सकते हैं।Image result for साधु imageसंतों का सम्मानः सोमवार के दिन यदि भोले बाबा के नाम पर कोई भिक्षुक आपसे भिक्षा मांगता है तो उसे अपने घर से खाली हाथ ना लौटाऐं। ध्यान रखें कि भगवान शिव को भी एक जटाधारी संत बाबा माना जाता है। इसलिए भगवान शिव के रूप में आए संतो का इस दिन विशेष सम्मान करें।