
अक्सर लोगों को सर्दियों में पैरों के तलवों की मालिश करते हुए देखा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर गर्मियों में भी पैरों के तलवों की मालिश की जाये तो इसके कई सारे फायदे मिलते हैं। दिन भर की थकान दूर करना हो, डिप्रेशन से छुटकारा पाना हो, इस सब में पैरों के तलवे की मालिश फायदेमंद मानी जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पैरों के तलवे की मालिश करने से क्या-क्या फायदे होते हैं। तो चलिये जानते हैं।
- अगर आप नियमित रूप से पैरों के तलवों की मालिश करते हैं तो आप अनिद्रा की समस्या से बचे रहते हैं, मालिश करने से नींद बेहतर आने में मदद मिलती है।
- डिप्रेशन या तनाव से छुटकारा पाने के नियमित रूप से अगर पैरों की मालिश की जाये तो तनाव चिंता दोनों से राहत मिल सकती है।
- इतना ही नहीं अगर आप पैरों के तलवों की मालिश करते हैं तो, ये जोड़ों के दर्द से भी फायदा दिलाने में मदद करती है। क्योंकि मालिश से नसों को आराम मिलता है और शरीर में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है, अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो तलवों की मालिश कर सकते हैं।
- पैरों के तलवों की मालिश महिलाओं को पीरियड्स के समय में होने वाले दर्द में भी राहत दिलाती है।